एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है


शाहजहांपुर,21 जून 2023 (यूएनएस)। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 सहेलियों में प्यार हो गया। एक सहेली शादी करने पर अड गई। जब सहेली की मां को पता चला, तो उसने एक तांत्रिक को सुपारी देकर बेटी की सहेली की हत्या करा दी। इस वारदात में बेटी ने भी मां का पूरा साथ दिया। तांत्रिक ने गडासे से गला काटकर मोहम्मदी के जंगल में गोमती नदी किनारे नग्न अवस्था में उसे फेंक दिया था। वहीं घर से लापता होने के बाद भाई ने गुमशुदगी कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। तांत्रिक और सहेली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया, श्श्थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की अपने घर से 18 अप्रैल को लापता हो गई थी। परिजन उसे कई दिनों तक खोजते रहे। जब वह कहीं नहीं मिली, तो 26 अप्रैल को उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लडघ्की की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लडघ्की का उसकी सहेली से समलैंगिक प्रेम संबंध था। वह अपनी सहेली से शादी करना चाहती थी। इसके बाद 18 मई को लखीमपुर की तहसील मोहम्मदी से एक लडघ्की का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि ये कंकाल उसी लड़की का है, जो शाहजहांपुर से लापता हुई है। दोनों सहेलियों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले बस में हुई थी। बस में बातचीत करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। नंबर एक्सचेंज हुआ, फिर फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बातचीत करते-करते दोनों में नजदीकियां बढ गईं। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं। जिस लड़की की हत्या हुई है, वह लड़कों की तरह रहती थी। उसने तय कर लिया था कि वह अपनी सहेली से शादी करेगी। साथ ही उसने ठान लिया था कि वह लड़का बनेगी। उसकी सहेली भी शादी से राजी थी। मगर, उन दोनों के बारे में सहेली की मां को पता चल गया। मां ने दोनों के रिश्ते पर ऐतराज जताया। मां ने कई बार शादी तय कराई, लेकिन बेटी खुद ही शादी तोड़ देती थी। हालांकि, मां ने जब उसे बहुत समझाया, तो उसने अपनी दोस्त से दूरी बना ली। हालांकि, उसकी सहेली अब भी शादी करना चाहती थी। लड़की की मां ने मोहम्मदी क्षेत्र के एक तांत्रिक से संपर्क किया। उससे अपनी बेटी की जिंदगी बचाने की गुहार लगाई। बेटी की सहेली को रास्ते से हटाने के लिए तांत्रिक को डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी। अब लड़की भी अपनी दोस्त के खिलाफ मां का साथ देने लगी। उसने अपनी सहेली की तांत्रिक से ये कहकर मुलाकात कराई कि ये तुम्हें लड़का बना सकते हैं। इसके बाद तांत्रिक और लड़की की सहेली के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई। 26 अप्रैल को लड़की अपनी दोस्त के कहने पर घर पर बिना बताए तांत्रिक से मिलने मोहम्मदी पहुंच गई। वहां पर तांत्रिक उसको बाइक पर बैठाकर मोहम्मदी के घने जंगलों में गोमती नदी के पास ले गया। वहां उसने दो मंत्र बोलकर पूनम से नदी की तरफ मुंह करके पेट के बल लेटने को कहा। पूनम ने लेट कर आंखें बंद की। इसके बाद तांत्रिक ने गडासे से उसके गर्दन पर ताबडतोड कई वार कर दिए। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद तांत्रिक ने लड़की के कपड़े उतारे। शव को अर्धनग्न करके सफेद चादर में लपेटा और जंगल में फेंक दिया। लड़की के कपड़े को भी वहीं फेंक दिया। साथ ही गडासे को भी जंगल में ही छुपा दिया। 18 मई को कंकाल मिलने पर लखीमपुर की मोहम्मदी पुलिस मौके पर गई। इसके बाद थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मृतका के भाई के साथ मौके पर पहुंची। उसने कपडे के आधार पर कंकाल की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। लड़की की दोस्त से पूछताछ की गई, लेकिन उसने जांच में सहयोग नहीं किया। मृतक लड़की की कॉल डिटेल निकाली गई। मोबाइल लोकेशन और सीडीआर सामने आने के बाद तांत्रिक का मोबाइल नंबर सामने आया। उस नंबर पर दोनों सहेलियों की बात होती थी। इसके बाद जब लड़की से कड़ाई से पूछताछ की गई तो तांत्रिक का पता मिला। जब तांत्रिक को हिरासत में लिया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के उमरडीह रेसी गांव में 12 जून को एक 5 साल के बच्चे का शव उसके घर से 400 मीटर दूर मिला था। 2 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने बच्चे की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या सौतेली मां ने की थी। वारदात में महिला के माता-पिता और तांत्रिक ने मदद की थी। बच्चे की सौतेली मां की शादी को डेढ साल हो चुके थे, लेकिन वो गर्भवती नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद वो अपने माता-पिता की मदद से एक तांत्रिक से मिली। फिर उस तांत्रिक के कहने पर मासूम की हत्या कर दी। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।