करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। खेत के आसपास लगे तारों में एक किसान ने करंट छोड दिया था।
जिले में लव जिहाद की कई घटनाएं होने के बाद हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान
शाहजहांपुर, जिले में लव जिहाद की कई घटनाएं होने के बाद हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान के पास लव जिहाद का पुतला फूंका। लव जिहाद का शिकार बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उनका आरोप है कि एक बेटी पिछले दो महीने से लापता है। मां बाप थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनको टरका रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर पदाधिकारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है। हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने लव जिहाद के खिलाफ खिरनीबाग रामलीला मैदान के पास पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि पूरा शाहजहांपुर इस समय लव जिहाद की चपेट में है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दर्जनों बहन बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही शाहजहांपुर में एक बालिका की लव जिहाद और धर्मांतरण कराकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शाहजहांपुर लव जिहाद का अड्डा बन चुका है। किसी उच्चधिकारियों की कमेटी या एजेंसी के माध्यम से इसकी जांच कराई जाए। शाहजहांपुर का ऐसा कोई मोहल्ला या गांव नहीं बचा है। जहां पर हिंदू समाज को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण न कराया जा रहा हो। पूरा जिला इस समय ईसाई धर्मांतरण की चपेट में है। कई थाना क्षेत्रों से कई दर्जन बहन बेटियां लव जिहाद की चपेट में आ गई हैं। उन बहन बेटियों को अभी तक पुलिस बरामद तक नहीं कर सकी है। दो माह से सिंधौली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। मां बाप थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनको टरका रही है। हनुमान आराधना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था काफी समय से पुलिस प्रशासन को चेता रही है कि शाहजहांपुर लव जिहाद की चपेट में आ चुका है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगे पूरी नहीं होने पर पदाधिकारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। खेत के आसपास लगे तारों में एक किसान ने करंट छोड दिया था।
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया
Leave a Comment: