जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विकास भवन सभागार में दूर दराज से किसान बंधुओं के साथ बैठक की।


 गोण्डा,  जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विकास भवन सभागार में दूर दराज से किसान बंधुओं के साथ बैठक की। बैठक में सभी किसानों ने उनका जिले में आने पर स्वागत किया और बैठक में डीएम ने किसानों की समस्याओं को बारी-बारी से जाना एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त दिया। किसान बंधु की बैठक में किसानों द्वारा नहरों में समय से पानी ना आने, किसान सम्मान निधि ना मिलने एवं आवारा पशुओं की समस्या सहित कई मुद्दों को उठाया गया जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को रोस्टर बनाकर किसानों को सयय से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने कहा कि जहां पर नहरों के द्वारा पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां पर राजकीय नलकूप के द्वारा पानी पहुंचाया। छुट्टा पशुओं की समस्या पर उन्होंने सभी बीडीओ और सीवीओ को निर्देश दिए कि जनपद में आवारा पशु से किसी भी किसान की फसल का नुकसान होना नहीं चाहिए। निराश्रित गोवंशो को पकडकर गौशालाओं में रखा जाए। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी से भी कहा कि वह सभी बीडीओ के माध्यम से अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशो को गौशालाओं में रखवाना सुनिश्चित करें, कोई भी गोवंश गौशाला से बाहर ना आने पाये। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि सभी किसानों की समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित किया जाए। किसानों द्वारा नहरों में पानी ओवरफ्लो होने पर फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ से कहा कि मनरेगा के माध्यम से इस तरह की व्यवस्था की जाए कि नहरों आदि में पानी ओवरफ्लो होने पर पानी फसलों को नुकसान न पहुंचाये और उस पानी से वाटर रिचार्ज हो सके। उन्होंने कहा कि जो हैंडपंप रिबोर ना होने पर बंद पडे है उनको एक हफ्ते के अंदर रिबोर करा कर चालू किया जाए। कुछ किसानों द्वारा गन्ना का भुगतान समय से ना होने की शिकायत की गई। इस पर उन्होंने गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तत्काल इस बारे में गन्ना आयुक्त को सूचित कर गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर कराएं। बैठक में उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी जगदीश यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण एवं किसान लोग उपस्थित रहे।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।