नाबालिग लडकी से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार


गोण्डा, जिले में खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना सामने आई है। नाबालिग लडघ्की एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में ही तीन युवकों ने लडकी को पकड कर ले गए और बगल की खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लडकी को खेत में ही छोडकर मौके से फरार हो गए थे। किसी तरीके से नाबालिग लडकी अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को रो-रोकर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन पीडतिा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खोडारे पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। खोडारे पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ अपने ही गांव तीन युवकों ने शादी से लौटते समय रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।इसको लेकर नाबालिग लडकी की मां ने लोगों के खिलाफ तहरीर खोड़ारे में देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना खोड़ारे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल 3 आरोपी कपिल देव उर्फ भाई लाल, सुरेन्द्र उर्फ ककनू व महन्थे उर्फ रामजनक को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं खोडारे थाना प्रभारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि एक गांव की एक नाबालिग लडकी के साथ शादी से लौटते समय रास्ते में गांव के ही 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।