जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
श्रावस्ती, 21 जून, 2023। 
 जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय समिति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति, आनलाइन शादी अनुदान (पिछड़ा वर्ग) योजनान्तर्गत अनुश्रवण समिति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति, ट्रांसजेण्डर के मुद्दे/समस्याओं के स्थानीय निराकरण एवं वृद्धजन भरण पोषण अधिनियम के अन्तर्गत अनुश्रवण समिति एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तथा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ाने तथा अभ्युदय सेंटर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन कक्षाओं हेतु रोस्टर बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर मार्गदर्शन मिल सके और छात्रों की सफलता भी सुनिश्चित की जा सके।
    मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समय से टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। आनलाइन शादी अनुदान योजना (पिछड़ा वर्ग) के अन्तर्गत सभी आवेदन आनलाइन माध्यम से ही लिये जाएं। वृद्धजन भरण पोषण अधिनियम अन्तर्गत समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क नेत्र शिविर, आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जाए तथा परिसर के आस-पास साफ-सफाई हेतु विशेष बल दिया जाए। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रतिनिधि हेमा एवं शब्बो बेगम द्वारा सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं प्रदान किये जाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने ट्रांसजेंडरों की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
      बैठक के दौरान ज्ञात हुआ कि वित्तीय वर्ष-2023-24 में शादी अनुदान योजना अन्तर्गत 209 लाभार्थियेां हेतु धनराशि का आवंटन प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 मंे कुल 250 जोड़ो के लिए धनराशि का आवंटन प्राप्त हो गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि आई0टी0आई0 भिनगा एवं विकास खण्ड इकौना सेंटर में कक्षाओं को निरन्तर संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0/जे0ई0ई0/नीट/एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 एवं एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु तैयारी करने वाले छात्र/छात्राएं निरन्तर अध्ययन कर परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते है।
           बैठक का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने किया।
      बैठक में  पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उपजिलाधिकारी भिनगा आशुतोष, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना विनीत कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।