9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जिले में धूमधाम से सम्पन्न हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम


9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जिले में धूमधाम से सम्पन्न हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
????जिला मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों एवं शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
????स्पोर्टस स्टेडियम भिनगा में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा जगतजीत इण्टर कालेज इकौना में मा0 विधायक की अध्यक्षता में योगाभ्यास हुआ सम्पन्न
????प्राचीन काल से ही योग भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा-मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत
????तन और मन को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है योग-मा0 विधायक
????योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार-जिलाधिकारी
श्रावस्ती, 21 जून, 2023। ’’9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ जिसका विषय ’’हर घर-आंगन योग’’ रखा गया था, के अवसर पर देश एवं प्रदेश में धूमधाम से योग दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व वर्चुअल माध्यम से देश के मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क से वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसी के तहत लखनऊ के राजभवन में प्रदेश की माननीया राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर से योगाभ्यास कर लोगों को योग करने की प्रेरणा दी। जिसका सजीव प्रसारण एल0ई0डी0 वैन/वीडियो वैन के माध्यम से किया गया। इस दौरान मा0 प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी देखा व सुना गया। 
’’9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर जिले के स्पोटर््स स्टेडियम भिनगा में योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ धूमधाम से किया गया। जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वन्तरि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
       स्पोटर््स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही योग भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रहा है। जिसे हम लोग भूल चुके हैं जो चिन्ता का विषय है, अगर सभी जनपदवासी योग को अपना लें तो दवाओं पर व्यय होने वाले रूपये को रोका जा सकता है। तथा स्वस्थ्य समाज के निर्माण की परिकल्पना को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए जन-जन को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वे सब नियमित रूप प्रतिदिन एक घण्टा योगा करके शरीर को स्वस्थ सक्रिय एवं निरोग रख सकें, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होने जोर देते हुए कहा कि अगर हम सभी सुबह उठकर सिर्फ एक घण्टा योग कर ले तो निश्चित ही शरीर की अनेक बीमारियों से बचे रहेंगे। उन्होने कहा कि हम सब आभारी हैं मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने भारत की ऋषि परंपरा के इस उपहार को न केवल भारत के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर पहुंचाया है।
     कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। नियमित योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। जिससे अनेकों बीमारियों से बचाव होता है। योग करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। साथ ही यह दिमाग और शरीर की एकाग्रता को भी बनाये रखता है। योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य भी है। योग एवं व्यायाम विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान करने वाला है तथा अनेकों स्वास्थ्य लाभ के साथ ही एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है।
         योगाभ्यास कार्यक्रम में संयुक्त जिला अस्पताल में स्थापित योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक अरूण कुमार एवं योग सहायिकाओं द्वारा योग प्रशिक्षण को सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने हेतु शपथ दिलायी गयी तथा राष्टगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
          इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, समस्त सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, तथा अमृत सरोवरों के तटों पर, योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स एवं अन्य चिकित्सालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     इस अवसर पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 तिवारी, परियोजना निदेशक इन्द्रपाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा0 हरिओम वाजपेयी, प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुष डा0 राम कृपाल, जिला क्रीडाधिकारी शिवकुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी के0एस0 मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं भारी जनसमूह उपस्थित रहा। 
       इसी क्रम में मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय ने विकास खण्ड इकौना के जगतजीत इण्टर कालेज में मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग तन और मन को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ्य और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है। इसके लिए जन-जन को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वे सब नियमित रूप से प्रतिदिन एक घण्टा योग करके शरीर को स्वस्थ, सक्रिय एवं निरोग रख सकें, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के अभारी है, जिन्होंने भारत की इस प्राचीन योग परम्परा को न केवल भारत के अंदर बल्कि दुनिया भर के देशों में पहुंचाया है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना विनीत कुमार, प्रधानाचार्य, अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।