रिपोर्टर- प्रमोद पाल


अपना दल एस ने मंगलवार को बभनान कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय पर  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमाणि पटेल की अध्यक्षता में बैठक किया।
    बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक मंच के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगामी 25 जून को मंडल मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री बी पी सिंह, 26 जून को आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज तथा 02 जुलाई को दल के संस्थापक यश:कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती मनाया जाना है, श्री पटेल ने समस्त कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से ही जुट जाने का आह्वाहन किया।
       बैठक का संचालन जिला सचिव प्रमोद कुमार पाल ने किया। इस अवसर पर अमर चन्द्र वर्मा, विजय वर्मा, उमा प्रसाद, राम केश पाल, श्रवण कनौजिया, राम जियावन पाल, संत राम पटेल,भागीरथी पटेल, निसार अहमद,राम जीत पटेल,संजय चौधरी, मनीष श्रीवास्तव,नीरज कचेर,अनीता मौर्य,राहुल चौधरी,राम प्रताप वर्मा,शिव कुमार,नीरज पटेल, देव पटेल,दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।