ब्यूरो चीफ श्रावस्ती बाबूराम पाठक पुलिस की निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही से अपराधियो में भय का माहौल.....साहब मुझे गोली मत मारना...     पोस्टर लहराकर 02 हत्यारोपियों ने थाने पर किया आत्मसमर्पण


ब्यूरो चीफ श्रावस्ती बाबूराम पाठक

पुलिस की निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही से अपराधियो में भय का माहौल.....साहब मुझे गोली मत मारना...
    पोस्टर लहराकर 02 हत्यारोपियों ने थाने पर किया आत्मसमर्पण

थाना को0 भिनगा क्षेत्र में दिनांक 13 जून 2023 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरीचक पिहानी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई, इस दौरान माता प्रसाद उर्फ करिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पिता राधिका प्रसाद की तहरीर पर थाना कोतवाली भिनगा पर मुकदमा अपराध संख्या 275/2023 धारा 308, 323, 324, 506 भादवी बनाम 1. बड़के उर्फ सोहन लाल वर्मा पुत्र सुरेंद्र बहादुर 2.पंकज वर्मा पुत्र अनोखी लाल 3.अनूप वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासीगण सेमरीचक पिहानी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। 
वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर व मुकदमा उपरोक्त के घायल माता प्रसाद गुप्ता उर्फ करिया के मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 147, 148, 149, 120B, 302 भादवि व अभियुक्तगण 1.पुत्तीलाल वर्मा पुत्र सुरेन्द्र बहादुर वर्मा 2.अरविन्द कुमार पुत्र सुरेन्द्र बहादुर 3.राम अवतार राव पुत्र कामता प्रसाद राव निवासीगण चकपिहानी थाना कोतवाली भिनगा जिला श्रावस्ती 4.कमला चौधरी पुत्र राम अचल चौधरी निवासी उदईपुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती 5.दिनेश पटेल पुत्र नागेश्वर निवासी राजापुर थाना इकौना जिला श्रावस्ती 6.पुतराम वर्मा पुत्र पुन्नीलाल वर्मा निवासी बालानगर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नाम की बढोत्तरी हुई। मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 03 अभियुक्त गण 1.बड़के वर्मा उर्फ सोहनलाल पुत्र सुरेन्द्र बहादुर 2.पंकज वर्मा पुत्र अनोखी लाल वर्मा 3.अनूप वर्मा पुत्र राधेश्याम नि0गण सेमरी चक पिहानी थाना को0 भिनगा श्रावस्ती को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

     कल दिनांक 19.06.23 को पुलिस मुठभेड़ में  02 अभियुक्तगण 1.अरविन्द कुमार वर्मा उर्फ पवन कुमार  पुत्र सुरेन्द्र बहादुर वर्मा 2. पुत्तीलाल वर्मा पुत्र सुरेन्द्र बहादुर वर्मा नि0गण सेमरी चक पिहानी थाना को0 भिनगा श्रावस्ती को भी  गिरफ्तार किया जा चुका है ।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा अन्य अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक  प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल चौबे के नेतृत्व में 02 टीमें बनायी गयी थी,जिसके क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी,पुलिस के सख्त कार्यवाही के भय से आज दिनांक 20.06.2023 को 02 अभियुक्तगण  1.रामअवतार पुत्र कामता प्रसाद राव निवासी चक पिहानी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती  2. पुत राम वर्मा पुत्र पुन्नीलाल निवासी बालानगर थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती  नें थानें पर आकर साहब मुझे गोली मत मारना...पोस्टर लहराकर थाने पर आत्मसमर्पण किया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।