CMO ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण ​​​​​​​पिनाहट  स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण  स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी और मिलीं अव्यवस्थाएं 


CMO ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
पिनाहट  स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण 
स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी और मिलीं अव्यवस्थाएं 

स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी और अन्य अव्यवस्थाएं मिलीं। मरीजों ने स्टाफ की उनसे शिकायत भी की। सीएमओ डा. श्रीवास्तव टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। औचक निरीक्षण से सीएचसी केंद्र पर खलबली मच गई। कई जगह गंदगी मिलने पर सीएमओ ने स्टाफ पर नाराजगी जताई। मरीजों द्वारा समय पर दवा न मिलने और स्टाफ के समय पर आने की भी शिकायत की। इस पर स्टाफ से उन्होंने पूछताछ की और कड़े निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने ओपीडी, महिला वार्ड और स्टोर आदि का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई रखने तथा समय पर मरीजों को उपचार देने के आदेश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।