स्वामी प्रसाद ने कहा कि धर्मांतरण ना कभी रुकेगा और ना कभी रुकेगा। उन्होंने कहा कि धर्म के ठेकेदार पहले कमियां दूर करें तभी धर्मांतरण रुकेगा। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर महिलाओं को पीटा जाएगा और नीची जाति का शोषण किया जाएगा तब तक धर्मांतरण होता रहेगा।
Adipurush Movie आदिपुरुष फिल्म विवाद में अब सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आया है। एक निजी चैनल से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने धर्मांतरण पर भी बयान दिया है। जिससे अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
बोले- पिछड़ी जाति के होते तो इनाम घोषित हो जाता
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म सही है या गलत, इसका उत्तर तो समाज के सभी संतों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिक्चर बनाने वाले और डायलॉग लिखने वाले ऊंची जाति के हैं। इसलिए फिल्म का विरोध नहीं किया जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर यही फिल्म किसी नीची जाति के व्यक्ति ने बनाई होती तो अब तक उनके सिर काटने का फरमान जारी हो जाता।
''फिल्म की भाषा गुंडे मवाली और टपोरी वाली''
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म की भाषा अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि फिल्म की भाषा पूरी तरह से अभद्र है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म की भाषा गुंडे मवाली और टपोरी के स्तर की है। स्वमी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामायण में भगवान राम को भगवान का दर्जा दिया गया है जबकि इस फिल्म में भगवान राम को आदिपुरुष कहा गया है।
भाजपा के लोग अपने अराध्य का ही उड़ा रहे मजाक
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कि भाजपाई और धर्म के ठेकेदार अब अपने ही अराध्य का मजाक उड़ा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया। उन्होंने कहा कि अब इस तरह की फिल्म बन रही हैं तो भाजपाई और धर्म के ठेकेदार चुप हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मायावती ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा कि सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए (पिछड़े दलित अल्पसंख्यक) का राग इन वर्गों के अति कठिन समय में केवल तुकबंदी के सिवाय और कुछ नहीं। इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार दल एलायंस (गठबंधन) है।
जौनपुर।* मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना की प्रभावी काउंसलिंग से एक पारिवारिक विवाद का सुखद समाधान निकल आया। आपसी सहमति बनने के बाद दंपती ने भविष्य में सौहार्दपूर्
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला से मंगलसूत्र व पैसा छीनने वाले शातिर 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑटो रिक्शा एवं 1000 रुपया के साथ किया गया गिरफ्ता
Leave a Comment: