विधायक डॉ. जी एस धर्मेश ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां
2200 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा
विधायक डॉ. जी एस धर्मेश ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां
2200 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा
एंकर / वीओ - उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने प्रेस वार्ता कर 9 साल में उनकी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को पत्रकारों के सामने रखा। विधायक डॉ धर्मेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के सहयोग से और अपनी विधायक निधि लगाकर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2200 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं जिससे विधानसभा की सूरत और सीरत बदलने का कार्य हो रहा है। इसमें कुछ कार्य हो चुके हैं तो कुछ चल रहे हैं और कुछ होने वाले हैं। विधायक डॉक्टर धर्मेश ने बताया कि उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी विधानसभा क्षेत्र में जो 3 रेल फाटक हैं, जिन्हें पूरी तरह से खत्म करके ब्रिज बनाए जा रहे हैं। और उनके क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जाना है, उसका शिलान्यास हो गया है। इस डिग्री कॉलेज के निर्माण हो जाने के बाद छात्र छात्राओं को कॉलेज में पढ़ने के लिए दूरदराज नहीं जाना होगा। पीएम की जो महत्वपूर्ण योजना है स्वच्छ पेयजल को लेकर हर घर नल इस योजना पर भी काम तेजी के साथ चल रहा है। जिससे हर घर को स्वच्छ पेयजल पीने को मिल सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
न जिला अधिकारी द्वारा अचानक बीच में समाधान दिवस को छोड़कर चले जाने के कारण शिकायतों का जिस कारण फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका प्रणाम स्वरूप उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा
बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं एवं परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ग
बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बस्ती के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों व थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी का परिचय प्राप्त किया गया
Leave a Comment: