मिशन शक्ति ,नारी एक रूप अनेक।


फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत की रिपोर्ट।
मिशन शक्ति ,नारी एक रूप अनेक।
मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा 15 दिवसीय जागरूकता अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद फर्रुखाबाद के निर्देशन में महिलाओं ,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति ,महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के गांव ,स्कूल ,कॉलेज ,पंचायत भवन ,प्रमुख चौराहों ,बाजारों ,बस स्टैंड आदि स्थानों पर बालिकाओं महिलाओं कर महिला सुरक्षा सम्मान एवं साइबर अपराध संबंधित जानकारी, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जागरूक किया गया।
 आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान ,नारी स्वाबलंबन अभियान के बारे में जागरूक किया गया। तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके प्रति होने वाले किसी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति महिला मित्र ,महिला पुलिस सहकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे ,1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर ।
वीमन हेल्प नंबर 1090 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर ।
102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा ,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1078 ,181, 112 आज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।