मस्जिद में बैठकर लिखी गई रामचरितमानस


मस्जिद में बैठकर लिखी गई रामचरितमानस', RJD MLA के बयान पर बवाल; BJP बोली-ये लालू जी के चरवाहा स्कूलवाले...

रीतलाल यादव (MLA Ritlal Yadav) ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। लोग राम मंदिर की चर्चा कर रहे हैं। इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था ?

राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनने चाहते हैं तो अपने पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें। आपको तीन तलाक भी नहीं लाना चाहिए।

जदयू ने पल्ला झाड़ा, बोली-गलत संदेश जाता है

विधायक रीतलाल के इस बयान से सियासत गर्म हो गई है। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि ऐसे बयानों का जनता में गलत संदेश जाता है। इनसे बचना चाहिए। धर्म लोगों का निजी मामला है।

भाजपा ने कहा- लालू यादव के चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं

इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है। रामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले पहले जानकारी प्राप्त करें।

इसके अलावा, भाजपा नेता अरविंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। अरविंद सिंह ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस कहां लिखा, यह सब जानते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।