27 मई को होगा टेलेंट हंट कैम्प का समापन ।।


बरेली:- 24 मई 2023 
आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट में पिछले 15 मई से चल रहें टैलेंट हंट कैम्प में बच्चे चित्रकला, क्राफ्ट वर्क, पाॅट डेकोरेशन, गायन,वादन, नृत्य कला, एवं खेलकूद बैटमिंटन फुटबॉल बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

टेलेंट हंट कैम्प के आज दसवें दिन बच्चों ने पौधों व फूलों के लिए मिट्टी के पाॅट सजाना, कपड़ों पर छापा कला, संगीत में देशभक्ति गीत, सुर लय ताल का संयोजन, विभिन्न क्षेत्रों का सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य - ड्रेस पहनने की कला एवं खेलकूद बैटमिंटन फुटबॉल बास्केटबॉल का सफल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।।
उपप्रधानाचार्य एनसीसी आफिसर श्री नंदकिशोर माथुर जी ने बताया कि कैंप में एक हजार से ज्यादा बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं जिनको विधालय के ही शिक्षक विभिन्न कलाओं और विधाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं ।।
विधालय प्रधानाचार्या डॉ सरिता सिरोही ने बताया कि आगामी 27 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत संगीत, कला प्रदर्शनी के साथ समापन होगा और  एडवैन्चर फन एक्टीविटी कैंप भी आयोजित किया जाएगा ।। जिसमें बच्चे व अभिभावक झूलों का भी आनंद ले सकेंगे ।।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।