बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे चलबो गोठान, खोलबो पोल के तहत चंद्रपुर विधानसभा के उपनी ग्राम के गोठान का भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में महज कुछ ही महीने बचे है जिस बीजेपी अब कड़े एक्शन मोड में नजर आ रही है । इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे "चलबो गोठान, खोलबो पोल" के तहत चंद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत उपनी में भारतीय जनता पार्टी की टीम एवं चंद्रपुर की पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने निरीक्षण किया ।
इस दौरान उपस्थित गौठान में कार्यरत महिला समूहों से मुलाकात की और हालात जाने । जिस पर गठान में काम कर रही महिला समूह की सदस्य ने बताया कि पिछले 3 महीनों से शासन द्वारा कोई भी उन्हें राशि नहीं जारी की गई है । जिससे उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है । महिला समूह की सदस्य ने बताया कि तालाब से पानी लाकर कार्य किया जा रहा है केचुए को खरीद कर लाया गया था । जो राशि ना मिलने और शासन द्वारा देखरेख के लिए कोई पहल नहीं किए जाने के अभाव में आधे केंचुए मृत हो चुके हैं । कुल मिलाकर देखा जाए तो सरकार करोड़ों खर्च कर गौठानो में केवल वाहवाही लूट रही है और करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
इस पर भारतीय जनता पार्टी कि पूर्व चंद्रपुर विधानसभा के प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बारी पूरी तरह छत्तीसगढ़ में फ्लॉप साबित हो रही है । गांव गांव में बने गौठान में ना तो गाय हैं और ना ही महिला समूह द्वारा कार्य कर रहे महिलाओं को उचित समय पर शासन द्वारा कोई मदद मिल पाती है । उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि योजनाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया जा रहा है । धरातल पर योजनाएं दम तोड़ रही हैं । उपनी गांव के गौठान में लाखों खर्च किए जाने के बावजूद ना तो छप्पर है और ना ही बाउंड्री वाल है ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: