अधिक से अधिक लाभार्थी ले राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:मलिंगा
अधिक से अधिक लाभार्थी ले राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:मलिंगा
मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ किया मतदान, दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह हिमांशु शुक्ला
मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ किया मतदान, दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह
हिमांशु शुक्ला
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। सुबह से ही मतदान स्थलों पर भीड़ देखने को मिली। देर शाम तक मतदाताओं ने पूरे हौसले के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी प्रस्तुत की। आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। नगर पंचायत सिधौली में 9 मतदान स्थल बनाए गए थे। सभी मतदान स्थलों पर मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। कई मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया। मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के चहुमुखी विकास को लेकर मतदान किया है। मतदान को लेकर बुजुर्ग एवं दिव्यांगों में भी काफी जोश देखने को मिला। मतदान को देखते हुए पुलिसकर्मी भी चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आए। मतदान स्थलों पर पुलिस कर्मियों का मानवीय चेहरा भी सामने आया। मतदान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मी दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर पर मतदान के लिए ले जाते हुए नजर आए। गुरुवार सुबह से ही शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हुआ। नगर पंचायत सिधौली में 60.56 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतदान पेटी में बंद हुई। मतदान को लेकर बाजार बंद थे। जिसकी वजह से बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि मतदान को लेकर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल समेत पुलिस कर्मियों को मतदान स्थलों पर तैनात किया गया है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अधिक से अधिक लाभार्थी ले राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:मलिंगा
इंतजार हुआ खत्म...बाड़ी से फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत
कस्बे में आवारा हिसंक जानवरों का आतंक
Leave a Comment: