ab tak tv@कस्बे में आवारा हिसंक जानवरों का आतंक
कस्बे में आवारा हिसंक जानवरों का आतंक
इंतजार हुआ खत्म...बाड़ी से फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत
इंतजार हुआ खत्म...बाड़ी से फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत
संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा
बाड़ी, 5मई।
बाड़ी से आगरा,फिरोजाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बार पुनः रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है।
विगत कुछ समय पूर्व भी ये रोडवेज बस सेवा शुरू थी।लेकिन कुछ कारणवश इस मार्ग पर बस सेवा को बंद कर दिया।जिससे बाड़ी से आगरा,फिरोजाबाद तक जाने वाले यात्री खासकर व्यापारी वर्ग के लोग जो व्यापार के काम से आगरा और फिरोजाबाद की यात्रा करते थे।उनके लिए ये बस किसी वरदान से कम नहीं थी।लेकिन बस के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।यात्रियों ने काफी लंबे समय तक रोडवेज प्रशासन से बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग भी की थी।
यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की धौलपुर आगार ने आगरा फिरोजाबाद के लिए पुनः बस प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए।जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इस रूट पर होगी संचालित
रोडवेज बस प्रातः4:45 बजे धौलपुर से प्रारंभ होकर 5:30 बजे बाड़ी पहुंचेगी।बाड़ी से यह बस सुबह 6:15 बजे से प्रारंभ होकर बायां कंचनपुर,सैंपऊ, बसई नबाव,खेरागढ़,आगरा होते हुए 11:00 बजे फिरोजाबाद पहुंचेगी।
वापसी में यह बस सुबह 11:30 बजे फिरोजाबाद से प्रारंभ होकर बायां आगरा,सैयां,मनियां होकर दोपहर 2:30 बजे वापस धौलपुर पहुंचेगी।
लोगों का ये है कहना
बाड़ी शहरवासियों ने बाड़ी से आगरा फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर बाड़ी शहर के यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन को धन्यवाद दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कस्बे में आवारा हिसंक जानवरों का आतंक
सांसद जी का मौन रवैया... नैरोगेज से ब्रॉडगेज लाइन पर काम नहीं हुआ शुरू
कस्बे में आवारा हिसंक जानवरों का आतंक संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा
Leave a Comment: