RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बैटिंग
RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बैटिंग
10वीं-12वीं में फेल होने का सदमा न सह सके छात्र, उत्तर प्रदेश में 6 किशोरों ने दे दी जान
‘जिंदगी के खेल में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन इस हार-जीत के मूल्य से जीवन का मूल्य हजार-लाख गुना ज्यादा है’। इस बात को अब शायद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को समझाना अतिआवश्यक हो गया है, क्योंकि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में हार-जीत की भावना इतनी हावी हो चुकी है कि यह उन मासूम किशोर-किशोरियों को भी शिकार बनाने लगी है, जो इस देश का भविष्य माने जाते हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगभग 6 किशाेरों ने परीक्षा में फेल होने या कम नंबर आने की वजह से मौत को गले लगा लिया। यह आंकड़े दैनिक जागरण के प्रतिनिधियों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। बताया गया कि आत्महत्या करने वाले छात्रों में किसी ने 10वीं की परीक्षा और किसी ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें वे फेल हो गए थे।
यह भीषण कदम उठाने वाले छात्रों के तरीके भी ऐसे थे, जिन्हें जान किसी का भी दिल दहल जाए। बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किया था। बीते दिन परीक्षा में टाॅप करने वाले छात्रों की खूब खबरें चलीं। अब आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किस जिले में कहां, किस छात्र ने और क्यों सुसाइड किया?
महाराजगंज जिले फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर में छात्र ने 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर दूध में जहर मिलाकर पी लिया। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया उनका बेटे ध्रुव ने 12वीं की परीक्षा दी थी, उसे उम्मीद थी कि वह अच्छे नंबर से पास होगा।

बीते दिन रिजल्ट चेक करने पर ध्रुव को पता चला कि वह फेल हो गया है और वह फूट-फूट कर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और इसी बीच जहर की पांच गोलियां दूध में मिलाकर पी ली। इसके बाद वह तड़पने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत खराब होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया और वहां उसने दम तोड़ दिया।
खेती कर जीवन यापन करने वाले पिता लालचंद्र चौधरी ने कहा कि फेल होने पर सभी लोग बेटे हौसला बढ़ा रहे थे, लेकिन उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा जिले के जहीर क्लब के पास रेलवे के होम व आउटर सिग्नल के बीच मंगलवार शाम रेलवे पटरी पर 15 वर्षीय किशोर का ट्रेन से कटा शव आरपीएफ व जीआरपी ने बरामद किया। पहचान करवाई गई तो पता चला कि किशोर बंगालीपुरा मुहल्ला निवासी अजय कुमार का बेटा हेमंत है।
परिजनों ने बताया कि हेमंत ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह दोस्तों के साथ कल रिजल्ट देखने गया था। रिजल्ट देखने पर उसे पता चला कि उसे सिर्फ 60 प्रतिशत नंबर ही मिले हैं, जबकि उसके दोस्तों के 80 प्रतिशत नंबर आए थे। नंबर कम आने से वह दोस्तों संग वापस नहीं लौटा और अब उसका शव बरामद हुआ है। आशंका है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।
कन्नोज के सौरिख में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर छात्रा ने साड़ी का फंदा गले में कसकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
.jpg)
थाना सौरिख के गांव खानपुर निवासी सुधीर सविता किसान हैं। साथ ही ट्रैक्टर से मोबाइल चक्की चलाते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी नेहा उर्फ दुर्गा ऋषिभूमि इंटर कालेज सौरिख में 10वीं की छात्रा थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आया तो नेहा अनुत्तीर्ण हो गई। इसके बाद से वह परेशान थी।
जिले के कमालगंज में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हुई छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर स्वजन छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इलाज के बाद छात्रा को घर ले जाया गया। गांव नगला बसाह निवासी राजेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री हेमा आरपी इंटर कालेज कमालगंज में हाईस्कूल पढ़ती है। मंगलवार को यूपी बोर्ड के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में हेमा फेल हो गई थी, जिससे क्षुब्ध हेमा ने बुधवार दोपहर घर में रखी कीटनाशक दवा पीकर जान देने का प्रयास किया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बैटिंग
डीजे पर डांस के दौरान छेड़छाड़, जमकर चले लाठी डंडे; अब दुल्हन ने शादी से किया इनकार https://www.youtube.com/watch?v=9rLyFyFXuFY
Happy Ambedkar Jayanti 2023 Wishes: 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर उनके मोटिवेशनल कोट्स अपनों को भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं दें.
Leave a Comment: