डीजे पर डांस के दौरान छेड़छाड़, जमकर चले लाठी डंडे; अब दुल्हन ने शादी से किया इनकार https://www.youtube.com/watch?v=9rLyFyFXuFY


जनपद के घुंघचाई क्षेत्र के गांव में वधू को लेकर वर पक्ष के घर शादी करने पहुंचे लोगों में डीजे पर डांस करने को लेकर बबाल हो गया।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। युवतियों और महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। झगड़े को लेकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरे दिन दुल्हन को शादी के लिए मनाने का दौर चलता रहा। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी महेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव दिलावरपुर निवासी युवक राहुल से तय की थी। 27 अप्रैल को विवाह तय हुआ। लड़के पक्ष की मांग पर महेंद्र अपनी पुत्री और रिश्तेदारों सहित करीब 50 से अधिक लोगों को लेकर शादी से एक दिन पहले बुधवार को गांव दिलावरपुर में दूल्हे के घर आ गए। नाचने के लिए डीजे भी लगाया गया।

शराब के नशे में छेड़छाड़ का आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=9rLyFyFXuFY

डीजे की धुन पर दूल्हे और दुल्हन दोनों पक्ष की महिलाएं, युवती और युवक डांस करने लगे। लड़के पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में होने से डांस के दौरान उन्होंने गलत हरकतें शुरू कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसपर गाली गलौज शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।

दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलते रहे। मारपीट में एक गर्भवती महिला और युवती सहित कई लोग घायल हो गए। एक युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुल्हन पक्ष के लोग घायल अवस्था में देर रात थाने पहुंचे। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

https://www.youtube.com/watch?v=9rLyFyFXuFY

गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों वार्ता होती रही। मारपीट का समझौता करा दिया गया लेकिन दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे दूल्हे पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। घंटों मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि दुल्हन को शादी से पहले गहने दिए थे। वह वापस नहीं किए गए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय है। दुल्हन ने बताया कि मारपीट करने को लेकर उसने शादी से इंकार किया है।

इनका कहना है

डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट हुई है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों में वार्ता हो गई है। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।