‘पठान’ में दिखा वायरस अटैक बन सकता है हकीकत:ग्लोबल वॉर्मिंग से फंगस बदला तो इंसानों को बना सकता है ZOMBIE
‘पठान’ में दिखा वायरस अटैक बन सकता है हकीकत:ग्लोबल वॉर्मिंग से फंगस बदला तो इंसानों को बना सकता है ZOMBIE
हरियाणा की स्पोर्ट्स पॉलिसी अपनाएगा हिमाचल:विक्रमादित्य बोले- हरियाणा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला स्टेट, हम उससे आगे निकलेंगे
हिमाचल के युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा की स्पोर्ट्स पॉलिसी स्टडी करने के निर्देश दिए। खेल विभाग की पहली समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला राज्य है। इसलिए हिमाचल भी हरियाणा के मॉडल पर आगे बढ़कर खेलों को प्रोत्साहन देगा और मेडल जीतने में उससे आगे निकलने की कोशिश करेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्राइज मनी, खिलाड़ियों की नौकरी, डाइट मनी इत्यादि सभी पहलुओं पर बारीकी से स्टडी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य में इससे खेलों को प्रोत्साहन दिया जा सके। बाद में इन्हें राज्य की स्पोर्ट्स पॉलिसी में शामिल किया जाएगा।

शिमला के समीप कटासनी में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण को पहुंचने खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह
चांशल क्षेत्र में भी विंटर गेम शुरू कराने का रहेगा प्रयास
विक्रमादित्य सिंह ने विंटर ओलंपिक के अंतर्गत स्कीइंग, माउनटेयरिंग, स्नो बोर्डिंग, पैराग्लाइडिंग को भी बढ़ावा देने को कहा है। पूर्व सरकार द्वारा तैयार की गई स्पोर्ट्स पॉलिसी में भी इन खेलों का उल्लेख किया गया है। अभी विंटर गेम मनाली क्षेत्र में ही होते हैं। इन्हें टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ मिलकर चांशल क्षेत्र में भी शुरू करने का प्रयास करेंगे।
खेल कलेंडर तैयार करने के निर्देश
विक्रमादित्य सिंह ने खेल विभाग को अगले वित्त वर्ष का खेल कलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में स्पोर्ट्स के लिए अधिक बजट लाने का प्रयास किया जाएगा। खेलों इंडिया में भी स्टेट के लिए नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास करेंगे।

शिमला के समीप कटासनी में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम
कटासनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
सचिवालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद विक्रमादित्य सिंह शिमला के साथ लगते कटासनी में बन रहे इंडोर स्टेडियम को देखने गए। उन्होंने कहा कि 16 करोड़ की लागत से बन रहा यह स्टेडियम एक साल के भीतर बनकर तैयार होगा। इसमें खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
‘पठान’ में दिखा वायरस अटैक बन सकता है हकीकत:ग्लोबल वॉर्मिंग से फंगस बदला तो इंसानों को बना सकता है ZOMBIE
Pathaan Day 3 Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है . आलम ये है कि पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हर दिन बंपर उछाल देखने को मिल रहा है.
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में करेगी बड़े बदलाव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद फैसला
Leave a Comment: