कानपुर देहात सड़क पर खड़े ऑटो और वाहनों से मूसानगर में रोज लग रहा जाम


कानपुर देहात सड़क पर खड़े ऑटो और वाहनों से मूसानगर में रोज लग रहा जाम

संवाददाता :  देवेंद्र ठाकुर

मूसानगर, कस्बे में सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो, टेंपो और अन्य सवारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है,गजनेर रोड, घाटमपुर रोड और भोगनीपुर रोड पर सड़क के किनारे तथा चौराहों के आसपास सवारी वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है,जाम के कारण छोटे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ता है,कस्बे के मुख्य बाजार और चौराहों के आसपास पहले से ही सड़क पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है, इसके ऊपर सवारी ढोने वाले ऑटो व अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े होकर सवारियां भरते हैं,कई बार वाहन सड़क के बीच तक खड़े हो जाने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और देखते ही देखते जाम लग जाता है,राहगीर शुभम साहू,भूपेंद्र बंजारा, विवेक पाल, अनिल कुमार, मोहम्मद चाँद आदि लोगों का कहना है कि टेंपो स्टैंड की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं,इसका सबसे अधिक असर कस्बे के मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर दिखाई देता है,जाम में कस्बे के लोगों के साथ आसपास के गांवों से आने वाले ग्रामीण भी फंस जाते हैं,स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है,लोगों ने प्रशासन से सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के लिए स्थायी और व्यवस्थित टेंपो स्टैंड बनाए जाने तथा बाजार और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके,इस संबंध में थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।