‘पठान’ में दिखा वायरस अटैक बन सकता है हकीकत:ग्लोबल वॉर्मिंग से फंगस बदला तो इंसानों को बना सकता है ZOMBIE
क्या आपने ‘पठान’ फिल्म देख ली? तमाम एक्शन सीन्स और धमाकों के बीच ये फिल्म एक अहम सवाल भी उठाती है। वो सवाल है…रक्तबीज।
फिल्म के स्टोरी प्लॉट का अहम हिस्सा है- रक्तबीज। यानी स्मॉल पॉक्स वायरस का सैंपल जिसे कहानी का विलेन हासिल करता है और फिर इस वायरस को जेनेटिकली ऐसे मॉडिफाई करता है कि इसका असर कई गुना तेज और खतरनाक हो जाता है।
ये फिल्म देखकर ये सवाल दिमाग में जरूर उठता है कि क्या ऐसा वाकई में हो सकता है? जवाब आपको डरा सकता है।
जी हां, ऐसा हो सकता है। सिर्फ स्मॉल पॉक्स ही नहीं, इंसान को इनफेक्ट करने वाले तमाम वायरस के सैंपल दुनिया भर की कई रिसर्च फेसिलिटी में रखे गए हैं। खास बात ये है कि इन्हें हासिल करना भी उतना मुश्किल और खतरनाक नहीं है, जितना फिल्म में रक्तबीज को हासिल करना था।
सिर्फ ‘पठान’ ही नहीं, बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में वायरस के हमले को स्टोरी का हिस्सा बनाया गया है। ये कथानक काल्पनिक होते हैं, मगर फिर भी इन्हें इन्स्पायर करने वाली घटनाएं जरूर वास्तविक होती हैं।
‘पठान’ में वायरस को मॉडिफाई करने की कोशिश बहुत कुछ उन आरोपों से मिलती जुलती है जो कोरोना वायरस के मामल में चीन पर लगते रहे हैं। वहीं, जॉम्बी पर आधारित HBO की सीरीज ‘द लास्ट ऑफ अस’ एक असली फंगस पर आधारित है जो अपने शिकार को कंट्रोल करता है।
जानिए, क्या कहता है फिल्मी वायरस के पीछे का विज्ञान। क्या वाकई में ऐसे वायरस हैं जो हमारे लिए फिर महामारी का खतरा पैदा कर सकते हैं?
पहले समझिए, कैसे ‘पठान’ फिल्म का प्लॉट हकीकत भी बन सकता है
अमेरिकी सीनेट में पेश रिपोर्ट में आरोप…वुहान में वायरस को मॉडिफाई किया जा रहा था, लीक हो गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: