25 जनवरी तक करें एनआइओएस 10वीं, 12वीं पब्लिक एग्जाम रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख


 वर्ष 2023 के अप्रैल और मई माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले पब्लिक एग्जाम की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) द्वारा अप्रैल-मई 2023 के दौरान आयोजित किए जाने वाले पब्लिक एग्जाम 2023 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। संस्थान द्वारा 10 जनवरी 2023 को जारी नोटिस के अनुसार स्ट्रीम 1 ब्लॉक 1 के स्टूडेंट्स और पिछली परीक्षाओं में असफल स्टूडेंट्स 11 से 25 जनवरी तक पब्लिक एग्जाम अप्रैल-मई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं देना होगा।

 

बता दें कि इससे पहले एनआइओएस ने अप्रैल-मई 2023 पब्लिक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी निर्धारित की थी और विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानि मंगलवार 17, जनवरी 2023 को समाप्त होने जा रही थी। वहीं, पिछले सत्र के छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 26 दिसंबर को शुरू हुआ था।

NIOS Public Exam 2023: विलंब शुल्क के साथ अब 30 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन

दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एनआइओएस ने विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की आखिरी तारीखों को भी बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स अप्रैल-मई के एनआइओएस पब्लिक एग्जाम 2023 के निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ-साथ प्रति विषय 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 26 से 30 जनवरी तक फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त कुल 1500 रुपये शुल्क के साथ 31 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक पंजीकरण कर सकेंगे। बता दें कि एनआइओएस ने हर विषय की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए फीस 250 रुपये निर्धारित की है, जबकि प्रायोगिक विषयों के लिए 120 रुपये अतिरिक्त तौर पर जमा करना होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।