यदि सरकार ने गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित न किया  तो प्रगतिशील जन विकास समिति संगठन  द्वारा किया जाएगा बड़ा आंदोलन


सीतापुर 

 यदि सरकार ने गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित न किया  तो प्रगतिशील जन विकास समिति संगठन  द्वारा किया जाएगा बड़ा आंदोलन
=========================================

*           प्रगतिशील जन विकास समिति के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह यादव  ने कहा कि वर्तमान समय में गन्ना का पेराई सत्र चालू है। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में से 44 जनपद गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है जहां का किसान मूल रूप से गन्ने पर ही निर्भर है।


*        119 चीनी मिल इस समय पेराई का कार्य कर रही है। गत वर्ष विधानसभा चुनाव होने के कारण वर्तमान सरकार ने 27सितंबर को गन्ना मूल्य घोषित कर दिया था लेकिन इस वर्ष किसी भी प्रकार का चुनावी लाभ न मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार गन्ना किसानों का लगातार शोषण कर रही है और आज तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है ऐसी परिस्थिति में किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।


*           श्री  दिग्विजय सिंह यादव ने कहा कि किसानों द्वारा निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को  पत्र भेजकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की जायेगी और उस पर भी सरकार ने मूल्य घोषित न किया तो प्रगतिशील जन विकास समिति लोकत्रांतिक  तरीके से आंदोलन करने को विवश होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।


*        उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि सरकार गन्ना मूल्य घोषित करने से घबरा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार कारपोरेट घरानों की कठपुतली हो गई है। वास्तव में वर्तमान सरकार का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उत्पादन करने वाली समस्त इकाइयों को अपने उत्पाद का मूल्य घोषित करने का अधिकार होता है लेकिन आज तक किसान को इस अधिकार से वंचित रखा गया यदि यही निर्णय है कि किसान अपने उत्पाद का मूल्य घोषित नहीं कर सकता है सरकार ही घोषित करेगी तो फिर गन्ना का मूल्य घोषित करने से सरकार क्यों बच रही है?


*      यदि सरकार ने गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित न किया तो  प्रगतिशील जन विकास समिति  संगठन बड़ा आन्दोलन करेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।