भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है।


 भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। जहां पहले दिन बांग्लादेश की पूरी टीम 227 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी, तो जवाब में भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक 7 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना चुकी है। 

वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत होते ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल 10 रन पर आउट हो गए, तो शुभमन गिल भी 20 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जबकि पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुजारा भी 24 रन ही बना सके, तो कोहली भी इसी स्कोर पर आउट होकर बांग्लादेशी टीम का चौथे विकेट के रूप में शिकार बने। 

पंत और अय्यर ने संभाला

कोहली जब आउट हुए थे, तो टीम का स्कोर सिर्फ 94 रन था। ऐसे में एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभालते हुए टीम का स्कोरबोर्ड आगे चलाया है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए कुल 159 रन की साझेदारी की। हालांकि, मेहदी हसन की एक गेंद पर पंत गलत शॉट खेल बैठे और पांचवें विकेट के रूप में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 
 

पंत ने दिखाया बल्ले से दम 

पिछले कई महीनों से खराब बल्लेबाजी को लेकर आलोचकों का सामना कर रहे ऋषभ पंत आज एकबार फिर रंग में दिखाई दिए। जिसकी वजह यह है कि पंत ने कठिन परिस्थिति में आकर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार 93 रनों की पारी खेली। हालांकि, पंत अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाने से चूक गए। पंत ने 104 गेंद में 93 रन की पारी के दौरान कुल 7 चौके और 2 छक्के लगाए। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।