जेसीबी से ध्वस्त किए गए दो दर्जन खोखे और निर्माण कार्रवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध


 थाना मैनाठेर प्रशासन ने मैनाठेर कोतवाली के सामने फौजी प्रडाब की भूमि से अतिक्रमण को हटाने की अभियान  शुरू कर दिया है
कार्रवाई के दौरान जेसीबी से लगभग दो दर्जन खोकर और पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया इन खो खो में ग्रामीण परचून की दुकान स्पेयर पार्ट बाइक  रिपेयरिंग सब्जी टी स्टॉल आदि दुकान चला रहे थे गौरतलब है कि मुरादाबाद संभल रोड से सटे ग्राम मैनाठेर में 52 बीघा फौजी पड़ाव की भूमि जिस पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग बरेली की ओर से निगरानी होती है फौजी पड़ाव की ही भूमि में पक्के मकान भी बने हुए हैं साथ ही कुछ सरकारी भवन भी फौजी पड़ाव की भूमि में स्थित हैं शुक्रवार को मैनाठेर में बरेली से दो सरकारी बहनों में सवार होकर फौजियों का दल आया था यहां पर फौजियों  ने राजस्व टीम और मैनाठेर पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है जेसीबी चली तो  ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई कार्रवाई का विरोध करते हुए खोखे संचालकों का कहना था कि गरीबों के खोके को तोड़ा जा रहा है जबकि फौजी पड़ा की भूमि में पक्के मकान और दुकानें बनी हुई है जिन पर कार्रवाई नहीं की जा रही कार्रवाई से काफी ग्रामीण बेरोजगार हो गए हैं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार लोकेश यादव कानूनगो सैयद मोहम्मद लेखपाल उदय भान सिंह अलावा फौजियों के  मैनाठेर पुलिस भी मौजूद रही

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।