क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में कई शिक्षण संस्थानों के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा हर्सोउल्लास के साथ मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव संवाददाता अब तक टीवी न्यूज डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
संवाददाता अनुज अग्निहोत्री
गोदलामऊ सीतापुर
बिकास खण्ड गोदलामाऊ के ग्राम सचिवालय में भरा लकड़ी कन्डा व परिसर में बांधे जाते है मवेशी।
कैसे सफल हो शौच मुक्त अभियान जब शौचालय में भरे है कंडे
ब्लॉक गोदलामाऊ के ग्राम पंचायत विजानग्रन्ट के रमपुरवा गांव में बने ग्राम सचिवालय में गन्दगी का ढेर लगा हुआ है
गांव के विकास की रूपरेखा तय करने व खुली बैठक कराने के लिए ग्राम सचिवालयों का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में कई गांवों में बने ग्राम सचिवालय बदहाल हैं। कई गांवों में सचिवालयों का निर्माण आज भी अधूरा है। इनके खिड़की, दरवाजे व ईंट चोर उठा ले गए हैं और सचिवालय का मेन गेट टूटा हुआ पड़ा हुआ है,गांवों में विकास कार्य कराने के लिए प्रधान, पंचायत सदस्य व अधिकारी बैठक कर रूपरेखा तय करते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों में सचिवालय का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में अधिकांश गांवों में बने सचिवालयों पर कब्जे हो गए,वहीं कई गांव में उपेक्षा के कारण ग्रामीण इनमें लकड़ी व कंडा आदि रख रहे हैं।कुछ ग्राम सचिवालयों का ग्रामीण निजी प्रयोग कर रहे हैं, तो कुछ पर मवेशी बांधे जा रहे है
पंचायत सचिवालय देख रेख के अभाव में जर्जर पड़ा हुआ है।ग्रामीणों ने पंचायत भवन में लकड़ी कंडे रखी है। पंचायत भवन में बने शौचालय में कण्डे भर दिए है।पंचायत भवन की छत क्रेक हो चुकी है।और मवेशियों को बांधा जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है की सम्बंधित अधिकारियो की सह पर सरकारी भवन में कब्जा बना रखा है।पंचायत सचिवालय में गंदगी का अंबार फैला हुआ है।
ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रमाकांत से बात की गई तो उन्होंने लकड़ी कंडे की बात गलत है कहा ऐसा कुछ नहीं है हम तीन-चार दिन पहले अभी रमपुरवा सचिवालय गए हुए थे लकड़ी कंडा कुछ नहीं रखा है और कहने लगे आप अपने हिसाब से देख लीजिए
बिकास खण्ड गोंदलामऊ के खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवा कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव संवाददाता अब तक टीवी न्यूज डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
बांदा मंडल अंतर्गत पावर हाउस में संविदा कर्मचारियों के वेतन
IPL 2023 Auction Live Updates:
Leave a Comment: