जनपद सीतापुर में संचालित भारत परिषद में जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई
जनपद सीतापुर में संचालित भारत परिषद में जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई
IPL 2023 Auction Live Updates:
IPL 2023 Auction Live आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में होगा। दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगेगी। नीलामी के लिए होने वाली मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल के लिए होड़ देखने को मिल सकती है।
बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन बड़ी बोली की होड़ में सबसे आगे हैं। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।
प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी
IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है।
आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।
अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद सीतापुर में संचालित भारत परिषद में जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई
इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है
हिना खान दिलकश अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है
Leave a Comment: