चीन ने पीछे खींचा पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ! UNSC में मक्की वैश्विक आतंकी घोषित


चीन ने अपने करीबी दोस्त पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। दरअसल, मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता आया था, लेकिन चीन ने अब इससे हाथ पीछे खींच लिया है। यूएन ने मक्की को आईएसआईएल (Da'esh) और अल कायदा प्रबंध समिति के तहत आतंकी घोषित किया है।

 

पिछले साल भारत लाया था प्रस्ताव

बीते साल जून में भारत मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए यूएन में प्रस्ताव लाया था, लेकिन चीन ने इस पर अड़ंगा लगा दिया था। जिस वजह से मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा सका था। इसको लेकर भारत ने चीन को लताड़ भी लगाई थी। अमेरिका और भारत मक्की को पहले ही वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है।

कौन है Abdul Rehman Makki?

जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ मक्की 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है। बताया जाता है कि लश्कर-ए-तैयबा को फंडिंग में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मक्की मुंबई बम धमाकों में भी शामिल रह चुका है। उस पर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गुमराह करने और उन्‍हें आतंकी संगठन में भर्ती करने के आरोप हैं। मक्‍की आतंकी संगठन में विभ‍िन्‍न साजिशों को भी अंजाम देता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।