जनता के किसी भी सवाल पर किसी भी अधिकारी के समक्ष पूरी ताकत से खड़ा रही हूँ-बंदना कुमारी


जनता के किसी भी सवाल पर किसी भी अधिकारी के समक्ष पूरी ताकत से खड़ा रही हूँ-बंदना कुमारी


यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर समस्तीपुर 

ताजपुर / समस्तीपुर. :  - - - 
6 दिसंबर 2022

जनता के किसी भी सवाल पर किसी भी अधिकारी के समक्ष पूरी ताकत से खड़ा रहने का साहस है मुझे. मैं हमेशा जनसमस्याओं का समाधान, पीड़ितों की सेवा और बंचितों को न्याय दिलाने के पक्ष में संघर्षरत रही हूंँ. हमारी टीम की सामूहिक प्रयास से हजारों- हजार लोगों को न्याय मिला है. हमारी टीम कोरोना से लेकर अग्नि पीड़ित तक की सहायता की है. संघर्ष के माध्यम से सैकड़ों मुकदमें का समाधान हुआ है. पंचायत के माध्यम से सैकड़ों लोगों का झगड़ा निबटाया गया है. हमारी टीम राशनकार्ड, आवास, वृद्धावस्था- मोसमाती- विकलांग पेंशन, कन्या विवाह, पारिवारिक आदि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाया है. इन कार्यों में और तेजी लाने के लिए ताजपुर की मतदाता ईवीएम के क्रम सं०-5, टमटम छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से मुख्य पार्षद पद पर विजयी बनाएं.
   उक्त अपील ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी ने हरिशंकरपुर बघौनी, कस्बे आहर, भेरोखरा, ताजपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा. मौके पर मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो० नूरैन, अर्जुन कुमार, संजीव राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, अनीता देवी, शिव कुमारी देवी आदि मौजूद थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।