*गंभीर विषय समाज कल्याण राज्य मंत्री जी की पत्नी ब्लाक प्रमुख निधि से ब्लाक में हुवा घटिया कार्य- सावित्री देवी


*गंभीर विषय समाज कल्याण राज्य मंत्री जी की पत्नी ब्लाक प्रमुख निधि से ब्लाक में हुवा घटिया कार्य- सावित्री देवी

इस कार्य के मामले में सम्बंधित जेई की भूमिका संदिग्ध

सोनभद्र।चोपन खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में बाउंड्री पूरी तरीके से ठीक थी लेकिन पुनः इसको तोड़ कर निर्माण कराया गया जिसके सरकार का पैसा नुकसान कराया गया कौन सा यह महत्वपूर्ण कार्य था। बड़ा दुर्भाग्य है जाने क्या है मामला खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था अधिकारी/प्रमुख के रहते उनके डर की वजह से यह कार्य न कराया गया लेकिन त्योहार व अवकाश के दिन सम्बंधित द्वारा इस कार्य को कराया गया जिससे की अधिकारियों की नजर इसपर नही पड़ सका जिस वजह से संबंधित कार्य करने वाले ने दाल में नमक नहीं नमक में दाल की तरह बाउंड्री का कार्य कर दिया लगभग 90 प्रतिशत पुराना ईटा व जो 10 प्रतिशत नया ईट का प्रयोग किया गया है वह भी घटिया किस्म का लगाया गया है साथ ही नीचे सरिया का भी प्रयोग आधा अधूरा किया गया हैं। महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख को शिकायती पत्र भेज कर आग्रह किया है की मामले को संज्ञान में लेवे व इस तरह सरकार के पैसे का दुर्प्रयोग घटिया  कार्य करने वाले के खिलाफ जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये व उक्त कार्य को जांचोपरांत सत्यता पाने पर तत्काल श्रमदान घोषित किया जाये।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।