यातायात माह 2022” के दृष्टिगत स्कूली छात्र/छात्राओं को सिखाया गया यातायात अनुशासन का पाठ तथा यातायात नियमों व सावधानियों के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी


प्रेस नोट
जनपद सीतापुर
दिनांक 17.11.2022
“यातायात माह 2022” के दृष्टिगत स्कूली छात्र/छात्राओं को सिखाया गया यातायात अनुशासन का पाठ तथा यातायात नियमों व सावधानियों के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी।
        आज दिनांक 17.11.2022 को “यातायात माह नवम्बर 2022” के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सदरपुर द्वारा मय पुलिस टीम के 64 उ.प्र. वाहिनी एन.सी.सी, लखनऊ के कैडेट्स तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु इंटर कॉलेज हेलेपारा के छात्र/छात्राओं के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी तथा छात्र/छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा वाहन चलाते समय सड़क मार्ग पर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा कल दिनांक 16.11.2022 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री फरीद अहमद द्वारा मय टीम के तुलसी शिशु विद्या मन्दिर विद्यालय जाकर उपस्थित छात्र/छात्राओं हेतु यातायात नियमों/सावधानियों जैसे- सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुकता, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के प्रति जागरुकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री फरीद अहमद द्वारा यह अपील भी की गयी वह अपने परिवार व रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट, सीट बेल्ट के प्रयोग व यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।