नशीली दवाइयां बेचने वाला मौत का सौदागर हुआ गिरफ्तार।    


नशीली दवाइयां बेचने वाला मौत का सौदागर हुआ गिरफ्तार।                                                  बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ ।                मुनीश उपाध्याय कुछ रिपोर्ट।

बिजनौर :- बिजनौर में नशीली दवाइयां बेचने वाली एक फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को ओषधि निरीक्षक व पुलिस की टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है। इसके पास से नशीली दवाइयां बरामद हुई है। एसपी दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोपी के संगीन धाराओं में जेल भेजने के बाद बयां की है। दिनदहाड़े पुलिस वर्दी निरीक्षक की छापामार कार्रवाई से अन्य मेडिकल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।


वीओ- बिजनौर एसपी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान नया सवेरा के तहत जनपद भर में हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही ने मौत के सौदागरों की कमर तोड़ कर रख दी है। अवैध तरीके से नशीली दवाइयां बेचने वाले मौत के सौदागरो पर बिजनौर एसपी का अभियान भारी पड़ रहा है।ताजा मामला नूरपुर कस्बे का है जहां पर कपिल मेडिकोज मेडिकल स्टोर पर ओषधि निरीक्षक व स्थानीय पुलिस ने छापामार कार्रवाई की छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। और उसके पास से 290 पेंटाजोसिन के इंजेक्शन 820 अल्प्राजोलम की टेबलेट 384 पोस्किवोंन स्पास की टेबलेट और 104 पोक्सी मेडिस्पास की गोलियां बरामद हुई है। भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को गंभीर धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।एसपी दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बाईट-दिनेश सिंह एसपी बिजनौर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।