बैतालपुर नगर पंचायत के विशुनपुरा पर उमंग डांसिंग सिंगिंग और फैशन शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन


बैतालपुर नगर पंचायत के विशुनपुरा पर उमंग डांसिंग सिंगिंग और फैशन शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन

एकर:-देवरिया जनपद के बैतालपुर नगर पंचायत के बिशनपुरा चौराहे पर उमंग डांसिंग सिंगिंग और फैशन शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद रमापति राम त्रिपाठी रहे तथा इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज मऊ आजमगढ़ देवरिया के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस छोटी सी जगह पर क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने का जो काम आयोजन मंडल ने किया है इसके लिए आयोजन मंडल के आयोजक राहुल कुमार का धन्यवाद किया और कहा कि जो आपने यह सराहनीय काम किया है यह समाज में एक मिसाल का काम करेगी सभा को संबोधित करते हुए सर्वोत्तम कोचिंग के डायरेक्टर नवीन यादव ने कहा कि जो चीजें हमको इसके पूर्व दिल्ली मुंबई में देखने को मिलती थी टेलीविजन पर देखने को मिलती थी आज इतने छोटे से जगह पर उन प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया है बहुत ही  सराहनीय कार्य है।

उन्होंने आयोजक राहुल कुमार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी आप इस तरीके का कार्यक्रम कराएंगे यह बैतालपुर की जनता हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी प्रतियोगिता में सोलो डांस डुवेल डांस ग्रुप डांस के आयोजन के साथ ही सिंगिमग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया साथ में ही जूनियर और सीनियर भर के लड़के लड़कियों द्वारा फैशन शो किया गया इस प्रतियोगिता को जज करने के लिए कई सेलिब्रिटी आए हुए थे जिन्होंने गायन डांस और फैशन शो के क्षेत्र के प्रतियोगियों का जजमेंट दिया।कार्यक्रम में मुख्य स्पॉन्सर के रूप मेंराजेन्द्र सिंह,जीवनज्योति शिक्षा निकेतन के प्रबंधक उमेश धर द्विवेदी,एसेंट अकेडमी के प्रबंधक प्रेम कुशवाहा,धनन्जय सिंह,ऐसेंट एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रिंसिपल नंदराम प्रजापति, रवि सर,आशीष मणि,तारकेश्वर यादव,मनोज यादव,कमलेश धर द्विवेदी,आदि लोग रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।