विकास के नाम पर हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानको की खुलकर अनदेखा किया जा रहा है।


मडियाहू। विकास के नाम पर हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानको की खुलकर अनदेखा किया जा रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश योगी  सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को भी आवश्यक निर्देश भी दे रही है वही इसके उलट मड़ियाहूं नगर पंचायत में गुणवत्ता के मानकों के खुलकर अनदेखा किया जा रहा है। इसी कारण लाखों करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाली इंटरलॉकिंग सड़क नाली ढक्कन पटिया निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ समय बाद ही बदहाल होकर क्षतिग्रस्त नजर आने लगे। 
 
जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले ही नाली का ढक्कन नगर में नगर पंचायत के ठेकेदार  द्वारा लगवाया गया है। जहां मोटरसाइकिल चढ़ जाने से नाली का पटिया टूट जाता है, लोगो ने बताया कि वाराणसी रोड गौशाला मस्जिद के सामने जहां एक व्यक्ति नमाज पढ़कर मोटरसाइकिल से जा रहा था की  अचानक पटिया टूट जाता है।और मोटरसाइकिल लेकर गिर जाता है, वहा के लोगों का कहना है इतना घटिया पटिया हमने कहीं नहीं देखा इससे बढ़िया तो पत्थर अपना पटिया लगवा लिए होते। वहीं एक तरफ नगर पंचायत मड़ियाहूं स्वच्छता का प्रचार जोरों शोर पर कर रही है, लेकिन  स्वच्छता का अभियान धरा साही दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि कई महीनों से यहा कूड़ा,व नाली सफाई नहीं हुआ है, और तो और इस भयानक डेंगू बीमारी जैसे खतरनाक जिसमें कई लोगों की जान भी जिले में जा चुकी  इसके बावजूद नगर पंचायत नाली की सफाई नहीं करवा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।