Pak vs Eng T20WC 2022 Final: क्या है इंग्लैंड व पाकिस्तान की ताकत व कमजोरी, फाइनल में इन पर रहेंगी नजरें


टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का सामना जोस बटलर की कप्तानी वाली मजबूत इंग्लैंड के साथ होगा। दोनों टीमें एक-एक बार ये खिताब जीत चुकी है और दोनों के पास फिर से दोबारा टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं इन मैचों में दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी साथ ही दोनों टीमों की कमजोरी और ताकत क्या है। 

पाकिस्तान-

बाबर आजम - पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़कर फार्म हासिल की थी। वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान रन बनाने के लिए जूझ रहे थे।

मोहम्मद रिजवान - पाकिस्तान के लिए इस साल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले रिजवान टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

शाहीन शाह अफरीदी - तेज गेंदबाज अफरीदी टीम के मुख्य गेंदबाज हैं जो अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी खेमे में हलचल मचा सकते हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अबतक 10 विकेट लिए हैं।

शादाब खान - आलराउंडर शादाब बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सुपर-12 चरण के महत्वपूर्ण मैच में अर्धशतक जड़ा था और दो विकेट लिए थे।

शान मसूद - बल्लेबाज मसूद ने समय-समय पर टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और पाकिस्तान को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।

इंग्लैंड-

जोस बटलर - कप्तान बटलर अबतक शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने मौजूदा विश्व कप में 199 रन बनाए हैं। बटलर ने सुपर-12 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध और सेमीफाइनल में भारत के विरुद्ध धुआंधार पारियां खेली थी।

एलेक्स हेल्स - हेल्स ओपनर के तौर पर अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाते आए हैं और वह अपनी टीम के लिए तेजी से रन बना रहे हैं। हेल्स इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

बेन स्टोक्स - आलराउंडर स्टोक्स हमेशा से ही बड़े मैच के खिलाड़ी रहे हैं और बल्ले तथा गेंद दोनों से टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं।

सैम कुर्रन - कुर्रन भी बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम साबित होते आए हैं और वह इस टूर्नामेंट में अबतक 10 विकेट ले चुके हैं।

क्रिस जार्डन - तेज गेंदबाज जार्डन को सेमीफाइनल में मार्क वुड की जगह लिया गया था और उन्होंने उस मैच में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे और भारत को तेजी से रन बनाने से रोके रखा था।

 

कमजोरी-

इंग्लैंड

- मध्यक्रम का अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहना - मार्क वुड और डेविड मलान का चोटिल होना।

पाकिस्तान

- बल्लेबाजों का रन बनाने के लिए जूझना - टी-20 में इंग्लैंड के विरुद्ध खराब रिकार्ड।

मजबूती -

इंग्लैंड

- सलामी बल्लेबाजों का फार्म में होना - कप्तान बटलर गेंदबाजों का सही उपयोग कर रहे हैं।

 

पाकिस्तान

- गेंदबाजों का निरंतर अंतराल पर विकेट लेना - रिजवान और बाबर का फार्म में वापस लौटना।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।