मुरादाबाद की मतदाता सूची और वार्ड का आरक्षण जारी


मुरादाबाद की मतदाता सूची और वार्ड का आरक्षण जारी, 48,968 वोटर बढ़े मुरादाबाद। UP Nikay Chunav 2022 : मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या घोषित कर दी। हालांकि, अभी इसमें कौन-कौन से वार्ड आरक्षित रहेंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

मतदाता सूची को लेकर आपत्ति सात नवंबर तक दर्ज कराएं
इस बार नगर निगम को छोड़कर अन्य नगर निकायों में कुल 48,968 नए मतदाता बढ़े हैं। सभी की सूची प्रकाशित कर सभी नगर निकाय चुनाव कार्यालय के साथ ही कलक्ट्रेट और तहसील के साथ ही बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगी। प्रकाशित मतदाता सूची एवं आरक्षण संख्या को लेकर एक नवंबर से लेकर सात नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।किस बात पर कर सकते हैं आपत्ति
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) युगराज सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुडवाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहें या किसी भी व्यक्ति के नाम के संबंध में आपत्ति करना चाहे वह अपना दावा पेश कर सकता है।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में सात नवंबर को दोपहर तीन बजे तक से पहले तक अपने बूथ के बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए एक नवंबर से चार नवंबर तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।नगर निगम में बढ़े 66 हजार से अधिक मतदाता
नगर निगम चुनाव के लिए की गई मतदाता सूची में इस बार नगर निगम की सूची में 66,932 मतदाता नए जोड़े गए हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय के साथ ही कलक्ट्रेट और सदर तहसील में मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। पिछली बार मतदाताओं की संख्या 6,23,107 थी। इस बार करीब सात लाख के पार निकल जाएगी।


वार्डों की स्थिति
वार्ड की संख्या आरक्षित कुल मतदान केंद्र कुल मतदाता नए जुड़े मतदाता
नगर पालिका बिलारी 25 14 10 34,694 7699
नगर पालिका ठाकुरद्वारा 25 14 10 33948 7400
नगर पंचायत उमरी कलां 13 7 8 12807 2125
नगर पंचायत भोजपुर 15 7 7 30,572 3222
नगर पंचायत कुंदरकी 15 7 7 23690 5054
नगर पंचायत कांठ 17 9 10 24538 3951
नगर पंचायत ढकिया 15 7 9 15228 4021
नगर पंचायत पाकबड़ा 18 8 9 28,505 5834
नगर पंचायत अगवानपुर 15 7 6 20129 3738
नगर पंचायत महमूदमाफी 15 7 6 14774 5924
कुल 173 80 82 2,38,885 48,968
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव संबंधी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) का निरीक्षण किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय बालकृष्ण एवं सहायक प्रभारी अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय, सहायक निदेशक बचत सिद्धार्थ यादव से नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कहा कि चुनाव के दौरान कंट्रोल रूम भी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय नामांकन के लिए मुशायरा ग्राउंड स्थित टीन शेड में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सुरेन्द्र सिंह को दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।