परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवा


परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई, कटेगा वेतन,यूपी में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 18 जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर 2022 तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में 20,696 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इन लापरवाह शिक्षकों के मामले में की गई कार्रवाई से महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को 30 नवंबर तक अवगत कराना होगा। वेतन काटने सहित अनुशासनहीनता में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी। वहीं इस अभियान में 3,805 स्कूल ऐसे हैं, जिनका निरीक्षण नहीं हो पाया है।3,805 स्कूल में जांच होना बाकी
ऐसे मे एक नवंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2022 तक छूटे हुए दूर-दराज के स्कूलों की विशेष जांच की जाएगी। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर महीने में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) व जिला समन्वयकों को सुबह छह बजे कार्यालय बुलाया जाए और उन्हें दूरस्थ विकास खंडों के स्कूलों की सूची सौंपी जाए।दूर-दराज स्थित स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
चार-चार विकास खंडों के स्कूलों की सूची लेकर यह उनकी जांच करेंगे और आनलाइन रिपोर्ट महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय को देंगे। आमतौर पर जिलें में सबसे दूर-दराज स्थित स्कूलों की जांच नहीं हो पाती। यही कारण है कि 3,805 स्कूलों में निरीक्षण नहीं हो पाया। अबकी नवंबर में दूर-दराज स्थित स्कूलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे बीईओ जो शिक्षकों को बेवजह परेशान करेंगे तो शिकायत होने पर जांच के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।