जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के रामलीला मैदान पक्के तालाब पर मंगलवार को ऐतिहासिक दशहरा पर्व बड़े ही


ब्रेकिंग न्यूज़ 

जौनपुर 

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के रामलीला मैदान पक्के तालाब पर मंगलवार को ऐतिहासिक दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

         बताते चलें कि श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष नागेश निगम के नेतृत्व में प्रभू श्रीराम व राजा रावण

का रथ रामलीला मैदान पक्के तालाब पर मंगलवार को पहुचा।

 भगवान श्री राम व भ्राता लक्ष्मण ने राजा रावण के साथ युद्ध किया।

   

                           युद्ध के पश्चात 

प्रभु श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध कर दिया। तथा प्रतिकात्मक रावण के पुतले का दहन किया गया।

जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

 दशहरा विजयदशमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है यह पर्व हर वर्ष के अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है यह बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

  रामलीला मैदान परिसर में श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या भारी भीड़ रही।

     उक्त अवसर पर विधायक डॉ आर.के. पटेल, भाजपा नेता मनोज सिंह, 

उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं,

डॉ परमजीत सिंह, महेश साहू ,बजरंग केशरी,लल्ली प्रजापति, सुरेश निगम 

अखिल प्रताप सिंह, विनोद निगम, अनिल निगम,कवलजीतसिह गब्बर,

विनोद जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, संतोष साहू, गुप्ता, सहित रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री रामलीला समिति के महामंत्री अनिल गुप्ता के सहयोग से मेंले का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

       सुरक्षा के मद्देनजर आई.पी.एस.गोल्डी गुप्ता,

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा,हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक पाठक, कांस्टेबल सुशील गुप्ता,

कांस्टेबल शिवम् गुप्ता सहित मड़ियाहूं पुलिस मय फोर्स व महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।