इंसानियत शर्मसार...
इंसानियत शर्मसार
बिना सुरक्षा के घाट पहुंचे तेजस्वी
अचानक बिना सुरक्षा के छठ घाट पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी, पटना के एक अधिकारी को लगाया फोन,बिहार में लोक आस्था का महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव काफी एक्टिव दिखे। वो पटना के घाटों पर व्रतियों के लिए कैसी तैयारी है इसकी जानकारी लेते रहे। तेजस्वी यादव बिना सूचना के अपनी गाड़ी से पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी। डिप्टी सीएम ने रात में ही पटना के बड़े अधिकारी को फोन भी लगाया।बिना सुरक्षा के घाट पहुंचे तेजस्वी
तेजस्वी यादव का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो शनिवार की रात का बताया जाता रहा है। रविवार को अस्ताचालगामी सूर्य को अर्घ्य देना था। घाटों पर व्रतियों के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजाम का जायजा लेने के लिए वो बिना लाव लश्कर के अकेले ही पहुंच गए। बताया जाता है कि इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद नहीं थे। रात में ही अधिकारी को मिलाया फोन
छठ पर्व के दौरान व्रतियों के लिए घाटों पर कैसा इंतजाम किया गया है, इसका जायजा लेने तेजस्वी यादव जींस पैंट, टी-शर्ट और टोपी पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने घाटों का निरीक्षण किया और रात में ही पटना के एक बड़े अधिकारी को फोन लगाकर कुछ दिशा निर्देश भी दिए। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव ने घाटों का पूरी तरह निरीक्षण किया और उसके बाद नगर निगम के आयुक्त को फोन कुछ दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निगम द्वारा घाटों पर की गई व्यवस्था की सराहना भी की। राबड़ी आवास पर नहीं हुआ छठ
लालू फैमिली में छठ महापर्व बड़े धूम धाम से मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार राबड़ी आवास पर छठ पर्व का अनुष्ठान नही किया गया। लेकिन राजद सुप्रीमो के दोनों बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखे। तेजस्वी ने पटना के घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया तो वहीं तेज प्रताप यादव ने गोपालगंज स्थित अपने पैतृक गांव फुलवरिया में छठ पूजा मानने पहुंचे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कमीशन दो, नहीं तो किसी विश्वविद्यालय में काम नहीं करने दूंगा
महू शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्यन लेडी इंदिरा गांधी की 38 वी पुण्यतिथि
Leave a Comment: