महू शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्यन लेडी इंदिरा गांधी की 38 वी पुण्यतिथि


महू शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्यन लेडी इंदिरा गांधी की 38 वी पुण्यतिथि


 महू शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के आवाहन पर आज सैकड़ों कार्यकर्ता हरि फाटक स्थिति इंदिरा गांधी उद्यान पर एकत्रित हुए जहां विजय नौलक्खा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश दत्त पांडे सहित सभी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात अनेक नेताओं ने उद्बोधन दीया जिनमें प्रमुख रूप से कैलाश दत्त पांडे, विजय नौलखा, ब्लॉक कांग्रेस मानपुर के अध्यक्ष हरिराम जलवानिया, कैलाश गोयल, जिला कांग्रेस के महामंत्री विकास गोडालें आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी के कार्य जिनमें प्रमुख रूप से प्रीवी पर्स की समाप्ति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 20 सूत्री कार्यक्रम लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा आदि का उल्लेख किया और उन्हें आयरन लेडी कहे जाने का भी जिक्र हुआ इसके साथ ही आजाद देश के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया और उनके जीवन कार्यों पर भी प्रकाश डाला प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा महू आ रही है जिसकी व्यवस्थाओं के लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से एकजुट होकर प्रयास करें और उनका भव्य स्वागत करें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गणेश शर्मा, संजय छाबड़ा, राहुल शर्मा, दिनेश सोलंकी, जावेद भाई, अब्दुल्ला भाई, संजीव सालोमन, कमल कैथवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात  उत्कर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राएं के द्वारा राष्ट्रगीत सुनाया गया जिसको देखकर सभी प्रभावित हुए हैं और शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने प्रशंसा की और कहा बच्चों के साथ प्राचार्य शिक्षकों एवं पालको की प्रशंसा की गई कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस के महामंत्री संजय जैन ने आभार व्यक्त किया 

बाइट... कैलाश दत्त पांडे प्रदेश कांग्रेश पीसीसी सदस्य 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।