इंसानियत शर्मसार


इंसानियत शर्मसार.. हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा किशोर, भीड़ ने प्लास्टिक के पाइप से पीटा और सिर मुंडवा कर घुमाया,

इंसानियत शर्मसार.. हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा किशोर, भीड़ ने प्लास्टिक के पाइप से पीटा और सिर मुंडवा कर घुमाया,जाजमऊ में चोरी के शक में भीड़ ने किशोर को ऐसी सजा दी। जिसने भी वीडियो देखा वह हैरान रह गया। पहले तो किशोर को गंजा किया। इतने से दिल नहीं भरने पर भीड़ ने उसकी प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद भी लोगों को दिल नहीं पसीजा।

 

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रचलित होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की है।जाजमऊ के तीन खंभा चौराहे के पास सोमवार को स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी का आरोप लगा कर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा। इस दौरान किशोर छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं भीड़ में मौजूद लोगों ने उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया।

 

साथी प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई भी की। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर अधिकारियों ने जाजमऊ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस तरह का कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।