बिहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट
बिहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट
गुजरात में दो नवंबर को राजकीय शोक रखने का फैसला मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत
मोरबी दुर्घटना समीक्षा बैठक के बाद आज पीएम का दौरा, मरने वालों की संख्या हुई 135,पीएम मोदी आज मोरबी पुल हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
गुजरात में दो नवंबर को राजकीय शोक रखने का फैसला
मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत
गांधीनगर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार देर रात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया। मोदी आज दोपहर एक बजे मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। सोमवार को मोदी ने अपना रोड शो भी रद कर दिया। वहीं, दूसरी और कांग्रेस ने भी परिवर्तन यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आदि नेता सोमवार को मोरबी पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।मोरबी जिला कलेक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। जिला कलेक्टर ने कहा, कुछ समय पहले जिला अस्पताल में एक और घायल की मौत के साथ, मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है।सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में #MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए एक शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक न्यायिक आयोग को तुरंत नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है। एक वकील द्वारा दायर याचिका राज्य सरकारों को पर्यावरणीय व्यवहार्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण और जोखिम मूल्यांकन के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग करती है।मोरबी में घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी
गुजरात में मोरबी की घटना वाली जगह पर खोज और बचाव कार्य जारी है। भारतीय तटरक्षक बल, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।पुल मरम्मत का कार्य घड़ियों को ठीक करने वाले एक पुरानी कंपनी को दी गई- नितिन पटेल
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मोरबी मच्छू नदी पुल मरम्मत का कार्य ओरेवा एजेंसी को मोरबी नगर पालिका द्वारा दिया गया था। उन्होंने आगे कहा, ओरेवा घड़ियों को ठीक करने के लिए एक पुरानी कंपनी है, लेकिन केवल मोरबी नगरपालिका ही जानती है कि उसने किस योग्यता के आधार पर पुल के नवीनीकरण का काम सौंपा है।गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात सरकार के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका के दावों का खंडन किया और कहा कि पुल का नवीनीकरण और उद्घाटन मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया था।गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद ओखा और बेट द्वारका के बीच चलने वाली फेरी सेवाओं में नए सुरक्षा नियम लागू किए गए। SDM ने बताया,फेरी बोट की कैपेसिटी के हिसाब से लोगों को बैठाया जा रहा। सभी फेरी बोट में लाइफ जैकेट और बचाव के सभी यंत्र होने पर ही हम बोट को रवाना कर रहें।प्रधानमंत्री कल हो गए थे भावुक
बीते दिन बनासकांठा के थरड़ में 8,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए थे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मोरबी हादसे के बाद मैं बहुत व्यथित हूं।प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी ब्रिज गिरने की घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर एक नोट साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, बहुत दिल दहला देने वाला ... गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे कहा, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आज शोक करने वाले परिवारों के साथ हैं।बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी: पीएम
गुजरात हादसे को लेकर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और कहा कि बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार रविवार शाम से राहत और बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है।सांसद के रिश्तेदार भी हुए हादसे का शिकार
गुजरात में हुए पुल हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया पूरी रात पीड़ितों की मदद करते रहे। बाद में उन्हें पता चला कि इस हादसे में उनके 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई9 लोगों को गिरफ्तार किया गया
गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर केबल पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई। मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार घटना से संबंधित अन्य लोगों की तलाश जारी है। दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक
पीएम द्वारा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।मोदी आज दोपहर मोरबी में पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। मोदी ने बीते दिन अपना रोड शो रद कर दियाप्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट
Leave a Comment: