ब‍िहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट


ब‍िहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट, पुल‍िस ने दो बदमाशों को दबोचा

माल पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 90 हजार रुपये, दो अंगूठी, बाइक, मोबाइल फोन और तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। दोनों के पास से बिहार पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी मिला है। आरोपित आइकार्ड दिखाकर लोगों को अदब में लेते थे और जेवर व नकदी छीनकर भाग जाते थे।

क्राइम ब्रांच का अध‍िकारी  बताकर लेते थे अर्दब में 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लूट और टप्पेबाजी के 20 मुकदमे दर्ज हैं। 28 अक्टूबर को माल इटौंजा रोड पर रामनगर व अमलौली के बीच दोनों बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर आटो में सफर करने वाली महिलाओं को रोककर डरा धमका कर उनकी तलाशी लेते थे। आरोपितों ने कई महिलाओं के जेवर भी पार कर दिए थे।

क‍िशोरी ने ग्रामीणों की मदद से पकड़वाया 

बदमाशों के चंगुल से बचकर निकली एक किशोरी ने ग्रामीणों और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद हेड कांस्टेबल रामसजीवन सरोज व अदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे। इसके बाद सैदापुर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। घेराबंदी कर पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी सुल्तान और राजस्थान निवासी मुख्तार अली को दबोच लिया।

रोप‍ितों ने कबूली ये वारदातें 

पूछताछ में सुल्तान ने बताया कि उसने लखनऊ, बाराबंकी और मैनपुरी में लूट, टप्पेबाजी, चोरी व जालसाजी की घटनाएं की हैं। सुल्तान पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुख्तार अली के खिलाफ राजस्थान के थाना रेलवे कालोनी जनपद कोटा सिटी और लखनऊ के कई थानों में लूट व चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण ने आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।