परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवा..
परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवा
मेरठ के कंकखेड़ा की सदनपुरी में दो आरोपितों ने मिलकर एक बच्चे को अगवा किया
मेरठ में दस साल के बच्चे को बंधक बनाकर एक घंटे तक डंडे से पीटा, आरोपित फरार,मेरठ के कंकखेड़ा की सदनपुरी में दो आरोपितों ने मिलकर एक बच्चे को अगवा किया। एक मकान में ले जाकर उसे बंधक बनाया। जहां बच्चे को नीम की टहनी से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया। करीब एक घंटे बाद बच्चे को आरोपितों को छोड़ा। बच्चे ने अपने स्वजन को प्रकरण बताया। जिसके बाद पीड़ित स्वजन बच्चे के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बहाने से ले गए बच्चे को
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कस्बा स्थित सदनपुरी मोहल्ला निवासी दस वर्षीय बच्चा चांद पुत्र रहीस ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी चांद के पास अरशद और अमन आए। दोनों ने युवकों ने चांद से कहा कि तुम हमारे साथ चलो। मासूम बच्चा कुछ समझ नहीं पाया और दोनों युवकों के साथ चल दिया। चांद ने कहा कि उसे दोनों युवक एक मकान में ले गए और कमरे में बंधक बनाकर उसको नीम की टहनी से पीटा गया।किसी को नहीं बताने की धमकी
मासूम को क्यों पीटा जा रहा था, वह भी नहीं समझ पा रहा था। करीब एक घंटे बाद आरोपितों ने मासूम को किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। स्वजन देर शाम बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को प्रकरण बताया। बच्चे ने पुलिस को खुद बयान देकर अपने हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित फरार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवा
गुजरात में दो नवंबर को राजकीय शोक रखने का फैसला मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत
बिहार पुलिस का आईडी कार्ड लेकर लखनऊ में कर रहे थे लूटपाट
Leave a Comment: