मेरठ के कंकखेड़ा की सदनपुरी में दो आरोपितों ने मिलकर एक बच्चे को अगवा किया..
मेरठ के कंकखेड़ा की सदनपुरी में दो आरोपितों ने मिलकर एक बच्चे को अगवा किया
आज से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, मंगलवार से शुरू हो रहा डायवर्जन, ये रहेगा रूट,अयोध्या,ab tak tv संवाददाता
आज से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, मंगलवार से शुरू हो रहा डायवर्जन, ये रहेगा रूट,अयोध्या,ab tak tv संवाददाता। चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर जिले की सीमा में मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम एवं ट्रैक्टर का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जिले की सीमा से डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन मंगलवार की दोपहर 12 बजे से आरंभ होकर बुधवार की रात 11 बजे तक चलेगा।
डायवर्जन व्यवस्था से सरकारी वाहन, एंबुलेंस व श्रद्धालुओं के वाहन मुक्त होंगे। भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की निगरानी के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मेला एवं परिक्रमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।माल वाहक भारी वाहनों का इस प्रकार होगा डायवर्जन
लखनऊ की ओर से गोरखपुर एवं बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड कर्नेलगंज, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
गोंडा एवं बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ एवं बाराबंकी जाने वाले वाहनों को गोंडा अथवा मनकापुर से ही कर्नेलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी तथा लखनऊ की ओर डायवर्ट होंगे। प्रयागराज एवं सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती एवं गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर को जाना है।
अंबेडकरनगर से अयोध्या होकर बस्ती एवं गोरखपुर जाने वाले वाहन अंबेडकरनगर से टांडा कलवारी पुल से बस्ती की तरफ जाएंगे।
रायबरेली, अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती एवं गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर कटका, महरुआ अंबेडकरनगर, टांडा कलवारी पुल से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
चौदह कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा से आने वाले श्रद्धालुगण के वाहनों की पार्किंग
नया रोडवेज बस स्टेशन हाई-वे के पास (भारी वाहन)
बैकुंठधाम के दाएं व बाएं खाली मैदान (भारी वाहन एवं चार पहिया)
दिल्ली सेवा संस्थान का खाली मैदान सरयू नदी पार बस्ती की तरफ (भारी वाहन एवं चार पहिया)
सचिन जायसवाल का खाली मैदान सरयू नदी पार बस्ती की तरफ (भारी वाहन एवं चार पहिया)
लखनऊ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग
विकेक सृष्टि के सामने (चार पहिया)
रामकथा कुंज का खाली मैदान (चार पहिया)
रामकथा कुंज के सामने खाली मैदान (चार पहिया)
चौरसिया रेस्टोरेंट के बगल खाली मैदान (चार पहिया)
मल्टीलेवल पार्किंग बालूघाट बैरियर के बगल (दो पहिया)
अंबेडकरनगर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन की पार्किंग
यश पेपर मील के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण स्कूल सामने विद्यालय का खाली मैदान (भारी वाहन एवं चार पहिया)
कुढ़ाकेशवपुर प्लांट के बगल खाली मैदान (दो पहिया)
सुल्तानपुर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन की पार्किंग
डाभासेमर स्टेडियम में (भारी वाहन एवं चार पहिया)
एयरपोर्ट का खाली मैदान (भारी वाहन एवं चार पहिया)
रायबरेली से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग
गुरूनानक गर्ल्स डिग्री कालेज का खाली मैदान (चार पहिया)
लखनऊ बाराबंकी से आने वाले श्रद्धालुओं की वाहन पार्किंग
पालीटेक्निक स्कूल का खाली मैदान (भारी वाहन एवं चार पहिया)
जयपुरिया स्कूल के सामने खाली मैदान (चार पहिया)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मेरठ के कंकखेड़ा की सदनपुरी में दो आरोपितों ने मिलकर एक बच्चे को अगवा किया
परिषदीय स्कूलों के विशेष अभियान में अनुपस्थित मिले 20,696 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवा
गुजरात में दो नवंबर को राजकीय शोक रखने का फैसला मोरबी हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत
Leave a Comment: