दुष्‍कर्म का झूठा आरोप लगाकर ब्‍लैकमेल करने वाला दंपती गिरफ्तार,


दुष्‍कर्म का झूठा आरोप लगाकर ब्‍लैकमेल करने वाला दंपती गिरफ्तार, आरोपितों पर हैं कई प्राथमिकी,दुष्कर्म की फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराकर पैसा ठगने वाले एक दंपती को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित दुष्कर्म के साथ ही अन्य कई मामलों में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते थे। इसके बाद छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराकर पैसा वसूलते थे। आरोपितों के खिलाफ कटघर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर निवासी आलम अंसारी व उसकी पत्नी फातमा अंसारी दोनों लंबे समय से लोगों को ठगने के लिए नई-नई तरकीब निकाल रहे थे। दोनों के खिलाफ कटघर के करूला निवासी पीतल कारोबारी तस्लीम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीते 31 मई को अचानक दोनों आरोपित उनके कारखाने में आ गए।

व्‍यापारी को डरा धमकाकर मांगे थे रुपये
इस दौरान आरोपितों ने पहुंचते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपित ने वीडिया बनाकर डराया-धमकाया इसके बाद 20 हजार रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर शिकायत करके कारखाना बंद कराने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि वह कुछ भी गलत नहीं कर रहा है। इसके बाद आरोपितों की शिकायत थाने में जाकर की। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी।दंपती के खिलाफ पहले सही पंजीकृत हैं 11 प्राथमिकी
बुधवार को पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह मुरादाबाद के साथ ही उत्तराखंड के जनपदों में जाकर फर्जी दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराते थे। इसके बाद पैसे लेकर केस में समझौता कर लेते थे। आरोपितों के खिलाफ मुरादाबाद और बिजनौर में रंगदारी मांगने के कुल 11 प्राथमिकी दर्ज हैं। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।