जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज विकास भवन के समक्ष स्वयं सहायता समूहो द्वारा दीपावली में प्रयोग होने वाली हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी के स्टाल का निरीक्षण किया


जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज विकास भवन के समक्ष स्वयं सहायता समूहो द्वारा दीपावली में प्रयोग होने वाली हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी के स्टाल का निरीक्षण किया। जिसमें शाक्ति प्रेरणा समूह व जय रविदास महिला समूह ने हस्तनिर्मित मोमबत्ती तथा ज्योति महिला समूह बिसवां ने गोबर से निर्मित दिये, पूजा में प्रयोग करने वाली धूप आदि की स्टाल की लगी हुयी है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण की शुरूआत धूपबत्ती जलाकर की। उन्होनें समूह की महिलाओं से हस्तनिर्मित मोमबत्ती, गोबर से निर्मित दीपक आदि खरीदकर स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होनें कहा कि सभी लोग यह से ही दिये खरीदे। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं होगा और गाय के गोबर से बने उत्पाद को बढ़ावा भी मिलेगा। 
    इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।