रेलयात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतू स्टेशन प्रबंधक को  यूथ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन


रेलयात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतू स्टेशन प्रबंधक को  यूथ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
.........................................

श्रीमान स्टेशन प्रबंधक महोदय
डॉ आंबेडकर नगर महू । 

महूवासियों के हित में इस पत्र के माध्यम से यह निवेदन हैं कि,

1)यह कि,डॉ आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन पर दो आरक्षण खिड़की हैं,जिसमें से वर्तमान में एक ही खिड़की पर सेवा प्रदान की जा रहीं हैं,इस समय दीपोत्सव त्योहार चलते यात्रियों का आवागमन बढ़ी संख्या में हो रहा हैं,ऐसे में एक खिड़की होने से भीड़ जमा होकर असुविधा हो रहीं हैं,हमारा निवेदन है कि दूसरी आरक्षण खिडकी शुरू कर यात्रियों को सुविधा प्रदान किये जाने की कृपा करें ।

2) दूसरा विषय यह है कि,
महू से इंदौर व इंदौर से महू डेमू ट्रेन का किराया कोविड महामारी के बाद से 30 रुपये यात्री कर दिया गया है, यह किराया बस के किराये के लगभग हैं,ऐसे में गरीब यात्रियों के लिए यह सुविधा जनक नहीं हैं,आपसे इस पत्र के माध्यम से निवेदन है कि बढ़े टिकिट दरों में कटौती किये जाने की कृपा करें ।

3) तीसरा विषय यह है कि,
महू से अन्य स्पेशल ट्रेने भी संचालित हो रहीं हैं,किंतु इन गाड़ियों में महू से इंदौर व इंदौर से महू के लिए यात्रा करने के लिए यात्रियों को लोकल यात्री सुविधाओं के दर्जे में नही रखा जाता हैं, बैठे जाने पर पेनल्टी चार्ज कर दिया जाता हैं। 
महोदय महू से इंदौर व इंदौर से महू की यात्रा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में लोकल यात्रियों को लोकल टिकिट दर की सुविधा उपलब्ध हो, ऐसी मांग इस पत्र के माध्यम से आप श्रीमान जी से करते हैं ।

यह तीनों मांग महू निवासियों व डेली यात्रियों के हित मे पत्र के माध्यम से आपको ज्ञापित करते हैं व इनके तत्काल निवारण की मांग करते हैं ।


दिनांक 19/10/2022


इस ज्ञापन को सौंपने में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निशान सिंह चौहान(वितुल),शहर अध्यक्ष विपुल जैन,ब्लॉक अध्यक्ष विशाल शर्मा ,सचिन चौधरी,मुस्तकीम कुरैशी,अल अमन,भरत पटेल,रितिक कुसमले,प्रवीण पाटिल,हेमंत वाकोडे,शिवम जादम सहित अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।