पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़


पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर :- बिजनौर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल बैंक मित्र से अभियुक्त पैसे लूट कर हुए थे फरार 3 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र, और मोटरसाइकिल व लूट के 1,02000 की नगदी सहित किया गिरफ्तार

वी ओ- दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नगीना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नगीना-हरेवली मार्ग पर 03 संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाईक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से की गयी घेराबंदी और जवाबी फायरिंग में अभियुक्त शेखर,मोहन सैनी निवासी थाना नगीना और बासु गौतम निवासी थाना नजीबाबाद को कुछ ही दूरी पर घेर-घोंटकर पकड लिया अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 12 बोर मय 1 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 02 चाकू, स्पलेन्डर मोटरसाइकिल और 102000 नगदी बरामद किये गये है फायरिंग के दौरान पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मी सोनू कुमार के दाहिने हाथ गोली लगी है और
अभियुक्त मोहन व बासु के पैर में गोली लगी है, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभियुक्त दिनांक 12.10.2022 को दिनदहाडे बैंक मित्र से करीब सवा दो लाख रूपये की नगदी लूट कर फरार हो गये थे इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है

वाइट- डॉ प्रवीन रंजन सिंह,एसपी सिटी,बिजनौर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।